April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

69 वी विद्यापति पर्व समारोह शुरू उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया उद्घाटन

69 वी विद्यापति पर्व समारोह शुरू उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट विश्व मोहन चैधरी “संत” वसिष्ट पत्रकार

पटना/ चेतना समिति द्वारा त्रिदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह आज विद्यापति भवन में शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ हीअतिथियों का स्वागत भाषण चेतना समिति के उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा एवं सचिव का प्रतिवेदन उमेश मिश्रा ने पढा। विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में तेजस्वी यादव के अलावा भूतपूर्व सांसद विजय कुमार मिश्रा,विवेकानंद झा, किशोर चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार व कला सांस्कृतिक पुरुष विश्व मोहन चौधरी “संत, सत्यजीत कुमार”ने विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ एवं भूमि राजस्व मंत्री आलोक मेहता भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत गोसायनि गीत शिवांगी मिश्रा, वर्षा झा, मानसी कुमारी, एंजेल वर्मा और अंशिका सिंह के गायन से हुआ। तत्पश्चात सम्मान व पुरस्कार वितरण का काम किया गया इसके बाद स्मारिका, पुस्तक व कैलेंडर का लोकार्पण भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष निशा मदन झा ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद ठाकुर ने किया। इन कलाकारों ने आज के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया उसमें श्यामा झा,आशुतोष झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव,रंजना झा प्रमुख थे। तबले पर संजय ठाकुर,नाल अर्जुन चौधरी ढोलक पर जीवानंद निराला संगत कर रहे थे।
मैथिली के इस संस्कृति के दर्शाते हुए लोगों को काफी मनोरंजन किया। मिथिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने अपना मनोरंजन किया।
अंत में मैथिली कवि सम्मेलन किया गया जिसमें भाग लेने वाले कवि डॉ बुद्धिनाथ मिश्र, उदय चंद्र झा विनोद, रामानंद मंडल ,आनंद मोहन झा,मोहम्मद मुख्तार आलम, श्रीमती कामिनी, डॉ विभा कुमारी,डॉ पूनम सिन्हा, सुश्री संस्कृति मिश्रा, श्रीमती निवेदिता झा, श्रीमती स्वयंप्रभा झा, डॉक्टर कमल मोहन चुन्नू, दिलीप कुमार झा, डॉक्टर बंशीधर मिश्र, देव कांत मिश्र, जगदीश चंद्र ठाकुर अनिल, डॉक्टर तारानंद वियोगी और संत जी आदि कवियों ने भरपूर लोगों का विभिन्न आयामों को दर्शाते हुए कविता पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.