सरकार को छात्र छात्राओं की शिक्षा व स्वास्थ्य पर पुरा है ध्यान ।
सरकार को छात्र छात्राओं की शिक्षा व स्वास्थ्य पर पुरा है ध्यान ।
हाजीपुर। मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड अंतर्गत जी , एन , उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदनपटटी सकरा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया और छात्र छात्राओं के बीच कृमि से निजात के लिए दवा वितरण किया गया इस अवसर पर श्री कामेश्वर साह शिक्षक ने कहा कि कृमि से छुटकारा पाने के लिए एलबेंडाजोल नामक दवा सिर्फ बच्चों को ही नहीं हर व्यक्ति को खाना चाहिए लेकिन सरकार ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए एक अभियान चलाकर दवा वितरण किया है ताकि वह सेहतमंद वह तंदुरुस्त रहे चुके कृमि से कुपोषण और खून कमी होती है जिसके कारण हमेशा थकावट रहतीं हैं और संपूर्ण शारीरिक, मानसिक विकास में बाधा आ सकती है सरकार ने बच्चों की हित में बहुत काम कर रही है छात्र छात्राओं की शिक्षा स्वास्थ्य पर पुरा ध्यान भी है बच्चों को स्वास्थ्य बेहतर रहे इसीलिए कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए ये अभियान चलाया है और दवा वितरण करा रही है 1 बर्ष से 19 बर्ष के सभी बच्चों कृमि नियंत्रण दवा खाना जरुरी है। इस कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार झा ,, श्याम नन्दन कुमार , शम्भु शरण सिंह , अमित कुमार , अरविन्द कुमार विष्णु शंकर झा, सुरेन्द्र कुमार , मोहम्मद कलीम अशरफ़ , कर्मी अमर कुमार , पुष्पा कुमारी , सरयू पासवान , विनोद कुमार समेत अन्य शामिल थे।
