April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुर्घटना या मारपीट में हुई मौत

सड़क दुर्घटना या मारपीट में हुई मौत

पुलिस कर रही जांच, मृतक के पुत्र ने हरवे हथियार से लैस होकर मारपीट करने और गोलीबारी कर दहशत फैलाने का लगाया आरोप, चाय दुकानदार की हुई मौत के विरोध में दिनभर बंद रहा चौक का सारा दुकान

महुआ, नवनीत कुमार

महुआ देसरी सड़क पर हरपुर ओस्ती चौक के पास एक चाय दुकानदार की हुई मौत ने राजनीतिक तूल ले लिया है। यहां कुछ लोग सड़क दुर्घटना में मौत होना बता रहे हैं तो मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। घटना रविवार की देर शाम करीब 8:00 बजे की बताई गई है
मृतक कलेश्वर पंडित हरपुर ओस्ती के रहने वाले थे और वह उसी चौक पर चाय नाश्ता की दुकान चला रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना के बाद घायल कलेश्वर पंडित को लोग उठाकर आनन-फानन में महुआ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि जब तक वह पीएमसीएच पहुंचते उसके पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद लोग उनके शव को घर ले आए। इस बीच मृतक के पुत्र उमाशंकर पंडित ने पुलिस को दिए आवेदन में चाय के पैसा मांगने पर लाठी से हमला करने का आरोप लगाते हुए एक ही परिवार के चार लोगों को नामजद किया है। यह भी आरोप है कि जब वह घायल को लेकर महुआ गए तब 70 से 75 की संख्या में लोग उनके चौक पर पहुंचकर फायरिंग और बमबारी कर दहशत फैलाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। इधर चर्चा है कि बोलेरो और बाइक के निकलने में ओवरटेक करने के दौरान सड़क से गुजर रहे कलेश्वर पंडित को धक्का लग गया। लोगों का यह भी कहना है कि बाइक पर धक्का लगी और वह काफी दूर जा गिरे। इस घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी लोग महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां से रेफर कर दिया गया। घायल विकास कुमार मिर्जानगर का रहने वाला बताया गया है। उसे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर गांव में घटना को लेकर दो गुटों के बीच तनाव कायम है। चौक की दुकानें बंद रही और लोगों ने घटना पर दुख जताया। बताया जा रहा है कि कलेश्वर पंडित चाय नाश्ता का दुकान चलाकर घर परिवार चलाते थे। उनकी मौत से परिवार पर विपत्ति की पहाड़ टूट पड़ा है। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रियता बरत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.