April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक सप्ताह में 7 लोगों की दुर्घटना में मौत से दहल उठे महुआ के लोग

एक सप्ताह में 7 लोगों की दुर्घटना में मौत से दहल उठे महुआ के लोग

रिपोर्ट : नवनीत कुमार, महुआ वैशाली

सड़क दुर्घटना में पांच पुरुषों की मौत के साथ दो महिला की भी हुई मौत, तीन घटना से कन्हौली बाजार के हर लोग गम में डूबे
महुआ, एक संवाददाता। महुआ में एक सप्ताह के अंदर 7 लोगों की हुई सड़क दुर्घटना में मौत ने लोगों को दहलाकर रख दिया है। रविवार को भी यहां एक महिला सहित दो लोगों की मौत दुर्घटना में हो गई। कन्हौली बाजार में 3 लोगों की दुर्घटना में मौत से पूरा गांव गम में डूबा है। हर कोई समझ नहीं रहा है कि यह क्या हो रहा है। रविवार को तो बाजार के लोग गमजदा थे और मातमी सन्नाटा छाया था।
यहां बाजार में एक महिला और दो युवकों की मौत एक सप्ताह के भीतर सड़क दुर्घटना में हो गई। एक महिला का शव बाहर से आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतिका कन्हौली बाजार पाता निवासी संतोषी पटेल की पतोहू और मनोज पटेल की पत्नी थी। महिला अपने पति के काम पर बंगाल गई थी। जहां उसकी मौत हो गई और शव घर लाया गया। यहां बीते शुक्रवार को बाजार के ही बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता के 45 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुप्ता की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। वह बाजार के ही एक साथी शत्रुघ्न साह के पुत्र वीर कुमार के साथ मुजफ्फरपुर गया था। घर लौटने के दौरान फकुली गोरौल बोर्डर के पास दुर्घटना हो गई। इसमें वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। घटना से मृतक संतोष का पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी पूनम, पुत्री उजाला उर्फ गुड़िया, पुत्र अभिषेक और आलोक, माता फुलझड़ी देवी, वृद्ध पिता बैद्यनाथ गुप्ता के अलावा सभी सात बहने, भाई भाभी का रो रोकर बुरा हाल है। वही बीते 28 अक्टूबर को जहां लोग नहाए खाए का कर महाव्रत छठ का अनुष्ठान रखे थे। उसी दिन देर शाम महुआ हाजीपुर सड़क पर नैनहा के पास कन्हौली बाजार शैलेश स्थान के 35 वर्षीय अवध किशोर पासवान की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मृतक महेश पासवान का पुत्र था। मृतक अवध की पत्नी और चार छोटी बच्चियां का तो बुरा हाल है। इस घटना से दलित बस्ती के सैकड़ों परिवार का महापर्व बंद हो गया। यहां तीन घटना से कन्हौली बाजार ही नहीं बल्कि पूरे पंचायत के लोग मर्माहत हैं। वही पहाड़पुर के गोरीगामा में अशर्फी राय की मौत छठ के पारण के दो दिन बाद हो गई। टेम्पो की टक्कर में बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। हरपुर ओस्ती में भी एक की मौत हो गई। जिला परिषद मनीष शुक्ला ने बताया कि यहां एक सप्ताह में छह मौतें होना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक सप्ताह के भीतर छह घटना ने लोगों को दहला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.