March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दीदीजी फाउंडेशन ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती पर 51 पत्रकारों को किया सम्मानित

दीदीजी फाउंडेशन ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती पर 51 पत्रकारों को किया सम्मानित
पटना, 10 नवंबर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती 10 नवंबर के अवसर पर 51 पत्रकारों को डॉ सच्चिदानंद सिन्हापरिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया।
डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती , आचार्य बद्रीनाथ वर्मा, की जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जहां 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद , पदम श्री विमल जैन, पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद ,हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा.अनिल सुलभ डा. प्रो राजीव रंजन प्रसाद, सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, डा. सच्चिदानंद सिन्हा जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,समाजसेवी श्रीमती विनीता कुमारी और मैनेजिंग डायरेक्टर आयुषा इमरजेंसी हॉस्पिटल राजेश कुमार उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर की गयी। इसके बाद डॉ सच्चिदानंद सिन्हा के चित्र पर माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित किया गया।
इसके बाद आगंतुक अतिथियों को फूल-बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अचला श्रीवास्तव ने किया।
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका सह ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.नम्रता आनंद ने बताया कि समाज और राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुये 51 पत्रकारों को डॉ सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की बेहद अहम भूमिका है।डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। डा. अनिल सुलभ ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना दिखाने का काम करते हैं। पदमश्री विमल जैन ने कहा कि पत्रकार तथा समाज में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं।उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।
सुनील कुमार सिन्हा ने कहा, बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा का नाम सबसे प्रमुख है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का सौभाग्य है कि संविधान सभा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मेंडा.सच्चिदानंद सिन्हा को ही चुना गया।
इस अवसर पर पार्श्वायक दिवाकर कुमार वर्मा, नीतु नवगीत अपने गायन से लोगों का दिल जीत लिया, वहीं दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने लाजवाब प्रस्तुति देकर समां बांधा।
सम्मानित पत्रकारों में कमल नयन श्रीवास्तव,मुकेश महान ,सुधीर मधुकर,प्रभात वर्मा,प्रमोद दत्त,मोहन कुमार,नरेश प्रसाद कर्ण,नीता सिन्हामुरली मनोहर श्रीवास्तव,अमरेश श्रीवास्तव,रवीन्द्र कुमार,प्रेम कुमार,रंजीत प्रसाद सिन्हा,अश्विनी कुमार राय,आकाश कुमार,सोनिया सिंहकुंदन कुमार,अमित वर्मा
सोनु निगम,अंकित पीयूष,अनूप कुमार सिंह,मुकेश सिंह जैतेश,परवेज आलम,सुमित यादव ,चेतन थिरानी,पूजा गुप्ता,हर्षित सिन्हा,अनन्या झा,बसंत सिन्हा
मयंक शर्मा,शांतनु सिंह,रजनीश रंजन, जितेन्द्र राज,एहेश्ययाम अहमद,आशुतोष ब्रजेश,शंभू कांत सिन्हा,सुनैना सिंह,आरती कुमारी,नीलकमल पंकज श्रीवास्तव,
त्रिलोकी नाथ प्रसाद,चंद्रकांत मिश्रा,ओम प्रकाश,सूरज कुमार ,आशीष गौरव,राजीव श्रीवास्तव,मनीष कुमार सिंह मुकेश कुमार सिन्हाधीरेन्द्र गुप्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.