दुल्हिनिया बनने के 2 दिन पूर्व ही युवती हुई गायब
दुल्हिनिया बनने के 2 दिन पूर्व ही युवती हुई गायब
महुआ के एक गांव का मामला
महुआ, नवनीत कुमार
बरात आने और दुल्हिनिया बनने के 2 दिन पहले ही युवती घर छोड़कर गायब हो गई। यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हनिया को भाग जाने से वर और वधू पक्ष दोनों हैरान हैं। यह घटना महुआ के एक गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ही महुआ के एक गांव निवासी युवती की बारात आने वाली थी और शुभ शहनाई की गूंज की तैयारी चल रही थी। उधर दूल्हा का सेहरा भी सजने वाला था। लेकिन शहनाई गूंजने के 2 दिन पूर्व ही दुल्हनिया अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद वर और वधू पक्ष दोनों का अरमान दिल में ही धरा रह गया। दुल्हन बनने के पूर्व ही युवती को भाग जाने से वधू पक्ष ही नहीं बल्कि वर पक्ष भी परेशान हैं। यह घटना की जानकारी होने पर वर पक्ष शादी करने से इंकार कर रहे हैं। जबकि वधू पक्ष उसी तिथि पर दूसरी लड़की को दुल्हनिया बनाकर उक्त लड़का के साथ भेजना चाह रहे हैं। दोनों पक्ष में बात भी रह जाए और काम भी बन जाए। इसके लिए मेल मिलाप की बात चल रही है।
