गरीब और असहाय लोगों का मदद करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।-श्रीधर बाबा,
गरीब और असहाय लोगों का मदद करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।-श्रीधर बाबा,
सोनपुर में भंडारे की पूर्णाहुति पर दर्जनों असहाय लोगों को दिया गया कंबल-
नयागांव सोनपुर(सारण)
महर्षि श्रीधर बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट सराय बक्स गड़खा द्वारा हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला में योगी बाबा के स्थान पर आयोजित भंडारे की पूर्णाहुति पर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें संत श्रीधर दास जी महाराज ने दो दर्जन से अधिक गरीब असहाय और जरूरतमन्द लोगों के बीच कंबल वितरण किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि गत 25 वर्षों से भण्डारे और कम्बल वितरण के कायर्क्रम आयोजित की जाती रही है। श्रीधर बाबा ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना ही ईश्वर की पूजा करना हैं। भगवान ने अगर आपको सामर्थवान बनाया हैं तो जरूरत मंदों की सहयोग जरूर कीजिए।
भूखों को भोजन और गरीब को वस्त्र देना ही भक्ति हैं।बता दें कि संस्था द्वारा योगी बाबा के स्थान और काली घाट पर भण्डारे की आयोजन की गई थी।जिसे सफल बनाने में मुरारी स्वामी,मेघनाथ प्रसाद, कामेश्वर जयसवाल उर्फ निराश तथा संतोष जयसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
