नौ दिवसीय माटी के रंग कार्यक्रम का महुआ में हुआ समापन ।
नौ दिवसीय माटी के रंग कार्यक्रम का महुआ में हुआ समापन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज , कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन वैशाली के सहयोग से विभिन्न प्रांतों के लोकगीत एवं लोक नृत्य का इंद्रधनुषी नौ दिवसीय कार्यक्रम माटी के रंग कार्यक्रम का महुआ में समापन हुआ ।
भारत के छः राज्यों से आए लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति करके दर्शकों का मन मोह लिया ।माटी के रंग समापन कार्यक्रम का उद्घाटन महुआ के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रोशन एवं महुआ अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार, महुआ पुलिस उपाधीक्षक पूनम केसरी ने दीप प्रज्वलित कर की। विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों को महुआ प्रशासन एवं विधायक के द्वारा कलाकारों को पौधा दे दो स्वागत किया गया।बताते चलें कि माटी के रंग कार्यक्रम बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए वैशाली के हाजीपुर, महनार के बाद महुआ से समापन हुआ ।इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड ,राजस्थान के कलाकारों ने अपने क्षेत्रीय लोकगीत और नृत्य को प्रस्तुत कर भारत की सभ्यता को प्रदर्शित किया।
