April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एन शांति फ्यूल स्टेशन का भव्य शुभ उद्घाटन

एन शांति फ्यूल स्टेशन का भव्य शुभ उद्घाटन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) जिले के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गुरु चौक, महुआ मुख्य मार्ग लक्ष्मणपुर चौक के निकट एन शांति फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन हुआ । पेट्रोल पंप का उद्घाटन वैशाली के दिवंगत पूर्व विधायक राज किशोर सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा सिन्हा, व्यवस्थापक की पूजनीय माता श्रीमती तारा देवी एवम सुमित्रा देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया । उद्घाटन के समय सैकड़ों लोग की उपस्थिति रही । उद्घाटन होते ही पेट्रोल व डीजल के खरीदने वालों की लगी लंबी कतार लग गई। वही मीडिया से पेट्रोल पंप के संचालक अमोल सिन्हा, मुकेश कुमार,आलेश कुमार ने बात करके कहा कि हमारे यहां शुद्धता एवं, माप की गारंटी रहेगी ,साथ ही साथ इंडियन वायल से रिलेटेड जो भी चीजें हैं वह हर चीजें यहां उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त ग्राहकों के लिए बीपी जांच शुगर जांच आदि की भी व्यवस्था होगी। उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई क्योंकि उन्हें तेल लेने के लिए उस स्थान से 10 किलोमीटर अन्यत्र जाना पड़ता था। संचालक ने आगत अतिथियों का स्वागत एवं स्वल्पाहार पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.