9 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
9 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल।
गोरौल पुलिस ने बीते रात्रि विभिन्न मामलो से सम्बंधित 9 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
मिली जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बीते रात्रि गोरौल बाजार मे ट्रक चालक से पैसा छीन रहे 4 लोगों को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोरौल निवासी उमेश साह के पुत्र सूरज कुमार के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला अंतर्गत सरसावा थाना क्षेत्र के कुम्हरार गांव निवासी मो सौकत, मो सद्दाम,मो अशलम के रूप में किया गया है। . वही ग्राम मानपुरा से फरार चल रहे कांड संख्या-499/2022 के अभियुक्त रामबाबू दास , कांड संख्या- 477/2022 के अभियुक्त छोटू दास को गिरफ्तार किया है.वही नशे के हालत में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है सभी गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तो को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है.
