फ्यूल सेंटर का हुआ शुभारंभ
फ्यूल सेंटर का हुआ शुभारंभ
महुआ। नवनीत कुमार

महुआ के एक चौक स्थित फ्यूल सेंटर का उद्घाटन सोमवार को किया गया। यह फ्यूल सेंटर खुल जाने से कई गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। खासकर किसानों को डीजल पेट्रोल लाने के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा।
यह एन फ्यूल सेंटर का उद्घाटन महुआ मंगरू चौक से अब्दुलपुर होते हुए गुरु चौक जाने वाली सड़क स्थित लक्ष्मणपुर हाट के पास हुई। इसका उद्घाटन पूजा पाठ के बाद पूर्व विधायक स्व राज किशोर सिन्हा की पत्नी कृष्णा सिन्हा, स्व पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी व आलेश कुमार सिंह की मां तारा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। इस मौके पर मुकेश कुमार, आलेश कुमार सिंह, अमोल सिन्हा, अरुण सिंह आदि ने लोगों का स्वागत किया। बताया गया कि यह पेट्रोल पंप खुल जाने से कई गांवों के लोगों का लाभ मिलेगा। गाड़ी और बाइक वालों की भी परेशानी दूर होगी।
