केमिस्ट्री वर्ल्ड कोचिंग में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
केमिस्ट्री वर्ल्ड कोचिंग में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट
वैशाली जिला के महुआ बाजार के पंचमुखी चौक के नजदीक सोमवार को केमिस्ट्री वर्ल्ड कोचिंग में बाल दिवस कार्यक्रम बड़ी-ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सबसे पहले भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरूआत की गई इसके बाद सभी आगत अतिथियों एवं सभी छात्र छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया । फिर केक काटकर छात्र-छात्राओं ने उल्लास के साथ बाल दिवस मनाया । इस अवसर पर कोचिंग के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था, का जन्म आज ही के दिन यानी 1889 में 14 नवंबर को हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए जाना जाता था। यही वजह है कि 14 नवंबर को उनका जन्मदिन प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। बच्चे निश्च्छल भाव के होते हैं, इसलिए वे भगवान स्वरूप हैं। जरूरत है बच्चों को सही मार्ग पर प्रशस्त करने की।इस अवसर पर शिक्षक राहुल कुमार ने कहा की बच्चे देश के नौनिहाल होते हैं। हर बच्चे में अद्वितीय प्रतिभा होती है। इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चे के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे प्रकृति के उपहार हैं। हमें उन्हें संवारने की जरूरत हैं। कार्यक्रम के अंत में कोचिंग के संचालक राकेश कुमार के द्वारा विद्यार्थियों के बीच कलम बांटी गई। इस अवसर पर कोचिंग के संचालक राकेश कुमार,शिक्षक राहुल कुमार, युवा पत्रकार मोहन कुमार सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
