April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीम ने गांव में पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा एक बच्चे पाए गए आक्रांत और बाकी पूर्व में इलाज से हो चुके हैं चंगे

टीम ने गांव में पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा
एक बच्चे पाए गए आक्रांत और बाकी पूर्व में इलाज से हो चुके हैं चंगे
महुआ, नवनीत कुमार

सोमवार को जिला और स्थानीय मेडिकल टीम पीड़ित के घर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित बच्चे के परिजन और आसपास के लोगों से विभिन्न जानकारियां हासिल की। हालांकि इस दौरान उन्हें विभिन्न परेशानियों से गुजरना पड़ा।
महुआ के गौसपुर चकमुजाहिद पंचायत के वार्ड संख्या 11 चकमजाहिद गांव में एक ही परिवार के कई बच्चे खसरा से आक्रांत थे। परिजन मो नौशाद द्वारा बताया गया था कि एक महीने के अंदर लगभग 10 बच्चे खसरा से आक्रांत हुए हैं। जिनका इलाज मुजफ्फरपुर कराया गया। हालांकि पूर्व में बाकी बच्चे स्वस्थ हो चुके थे। जबकि एक बच्चे मो निसार का पुत्र अल्समत बहरहाल इससे आक्रांत हैं।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ उदय नारायण, एसएमओ डा स्वेता राय, यूनिसेफ़ की मधुमिता कुमारी के साथ महुआ अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम आदि आशा और एएनएम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न जानकारियां ली। इस दौरान परिजन द्वारा बताया गया कि एक महीना पूर्व से उनके यहां आय खसरा से करीब 10 बच्चे आक्रांत हुए हैं। जिसका इलाज वे मुजफ्फरपुर में करा चुके हैं। वे बच्चे स्वस्थ है। जबकि एक बच्चा अभी इससे आक्रांत है। इसका इलाज मुजफ्फरपुर से चल रहा है। यहां पहुंची मेडिकल टीम ने भी बहरहाल एक बच्चा को खसरा पीड़ित होना बताया है।
हालांकि मेडिकल टीम को यहां जांच करने में विभिन्न परेशानियों से गुजरना पड़ा। वे लोग बच्चों का जांच के लिए सैंपल देने से इनकार किया। मेडिकल टीम ने यह भी बताया कि परिजन का कहना है कि उन्हें सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इस कारण वे निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। वह विभिन्न टीका भी निजी स्तर से ही बच्चे को दिलाए हैं। मेडिकल टीम ने यह भी बताया कि बच्चे को खसरा का टीका नहीं दिलवाया गया है और ना ही विटामिन ए की खुराक पिलाई गई है। मेडिकल टीम को जांच में लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न करने के कारण बच्चे को पुनः जांच के लिए महुआ अस्पताल में मंगलवार को बुलाया गया है। यहां पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, सरपंच अनिता देवी के पति श्रवन कुमार राय आदि ने भी बताया कि यहां एक ही परिवार में खसरा की शिकायत आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.