April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के विभिन्न स्कूलों में और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जयंती पर प्रथम पीएम पंडित नेहरू को किया याद

महुआ के विभिन्न स्कूलों में और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जयंती पर प्रथम पीएम पंडित नेहरू को किया याद
महुआ, नवनीत कुमार

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को यहां बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में बच्चों ने अपने चाचा नेहरू को याद किया। उधर कांग्रेसी नेताओं ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
महुआ के आरआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल परई चकमजाहिद में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर यहां सास्कृतिक कार्यक्रम व बच्चों को विभिन्न खेल कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेलाया गया। बच्चों के लिए स्कूल की तरफ से नास्ता का स्टॉल भी लगाया गया। निदेशक स्मिता कुमारी, शिक्षिका पूनम, गीता, मेनिका, सबिता, अमरेश, शिवशंकर प्रसाद, अभिजीत, अरविंद ठाकुर पंकज आदि यहां सहयोग किया। आर्यन पब्लिक स्कूल हरपुर बस्ती में हेमा वर्मा के नेतृत्व में चाचा नेहरू को याद किया गया। उधर भाभा आवासीय विद्यालय महुआ में बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। यहां प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वैशाली विद्यालय महुआ में प्रभारी प्राचार्य डॉ रामबालक यादव के नेतृत्व में पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई। संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा व महुआ, संत जोसेफ स्कूल महुआ, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम सिंघाड़ा आदि में भी पंडित नेहरू को तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इधर कन्हौली में कांग्रेसी नेता अशोक जायसवाल के द्वारा पंडित नेहरू को याद किया गया। उधर चांदसराय में संजय मिश्रा, कुमारी इंदु बाला आदि ने नेहरू को याद किया। बालक मध्य विद्यालय महुआ में बच्चों ने चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर केक कटे। यहां छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दीखा। चकमुजाहिद में विश्वनाथ बैठा के द्वारा पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.