बालिका शिक्षा चुनौती और समाधान विषयक पर सेमिनार का आयोजन।
बालिका शिक्षा चुनौती और समाधान विषयक पर सेमिनार का आयोजन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत लदहो पंचायत के पहाड़पुर ग्राम स्थित उच्च विद्यालय के सभागार में आरटीआई फोरम बिहार और जागो बिहार संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विधिवत उद्घाटन स्थानीय पंचायत की मुखिया श्रीमती किशोरी देवी और जाने-माने समाजसेविका अधिवक्ता हेमा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया ।कार्यक्रम का संचालन जेबीएस के सचिव चंद किशोर सिंह ने की। सेमिनार को संबोधित करते हुए अधिवक्ता हेमा कुमारी ने कहा कि आज बढ़ते हुए पर परिवेश में बालिका शिक्षा एक चुनौती पूर्ण बनी हुई है। जबकि हर परिवार के विकास में बेटियों का अपना योगदान रहा है ।दुनिया के किसी भी क्षेत्र में चले जाएं ,बेटी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।वैसे स्थिति में बालिका शिक्षा के प्रति भेदभाव नहीं करना चाहिए। समाज के सभी वर्गों के लोगों को बालिका शिक्षा पर ध्यान देकर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। जागो बिहार संस्थान के सचिव चंद किशोर सिंह ने कहा कि हमारी संस्थान की सोच रहती है, समाज के दवे ,पिछड़े ,महिलाओं, बालिकाओं में जागरूकता पैदा कर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना ।जब तक यह शिक्षित नहीं होंगे तब तक हमारा समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा ,इसलिए हर स्थिति में बालिका शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है ।सेमिनार को संबोधित करने वाले में पंचायत के सरपंच चूल्हाइ बैठा, शिक्षक विनोद गोस्वामी, अरुण झा ,रूबी कुमारी, नीलम कुमारी, राकेश कुमार ,राजेश कुमार, रवि कुमार, पूनम कुमारी ,चांदनी कुमारी, हेमा कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।इस समारोह में विद्यालय की बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर सेमिनार की जागरूकता कक्षा में भाग लिया।
