April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

। पातेपुर( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर गांव स्थित सामाजिक संस्थान ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने अपना छठा स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर पातेपुर बुनियादी केंद्र के चिकित्सकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांच किया ।बताते चलें कि यह संस्थान बुजुर्गों, असहायो व लचारों के लिए हमेशा से कार्य करती आ रही है ।जैसा कि देखा गया है आज ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में बुजुर्गों की उपेक्षा की जाती है ।उनके स्वास्थ्य पर जो चाहिए वह ध्यान नहीं दिया जाता है वैसे में ब्रज वेलफेयर सोसाइटी हमेशा से वृद्धजनों के सम्मान और स्वास्थ्य की कार्य करती आ रही है ।स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद अशोक चौधरी, जबकि संचालन संस्थान के सचिव डॉ सुरेश राय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां जानकी की तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुई समारोह को गौतम कुमार ,अजंत कुमार ठाकुर, सूर्यकांत चौधरी, राज मंगल राय, महेंद्र मंडल , मौदह बुजुर्ग पंचायत के मुखिया पति लक्ष्मी ठाकुर ,एवम बुनियादी केंद्र के चिकित्सको ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.