आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन व प्लस टू कोचिंग संस्थान में बाल दिवस का भव्य आयोजन।
आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन व प्लस टू कोचिंग संस्थान में बाल दिवस का भव्य आयोजन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली )जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत मौदह ग्राम स्थित लखनीपुर ,कारगिल चौक के निकट संचालित आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन सह प्लस टू कोचिंग संस्थान के सभागार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम चाचा नेहरू के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। संस्थान के शिक्षकों द्वारा अपने विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान का वितरण कर उन्हें बाल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी । संस्थान के डायरेक्टर अजीत कुमार ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की अनंत शुभकामनाएं दी। वही जीव विज्ञान के प्राध्यापक सुधीर मालाकार ने चाचा नेहरू से प्रेरणा लेते हुए छोटे बड़े सभी के साथ में स्नेह प्रेम से रहने की प्रेरणा दी ।बाल दिवस पर अपने विचार रखने वालों में अंग्रेजी के शिक्षक संतोष कुमार ,गणित के शिक्षक रमेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं में मो साकिब ,अमृत कुमार ,आनंद कुमार ,चंदन कुमार , रोहित राणा, विशाल कुमार,कीर्ति कुमारी ,पुष्पा कुमारी, नूतन कुमारी ,मुस्कान कुमारी, सुमन कुमारी ,तनुप्रिया, राखी कुमारी, नेहा कुमारी ,दीपा कुमारी , अनीषा कुमारी, निशा कुमारी, संजना कुमारी ,श्वेता कुमारी ,रानी कुमारी ,आदित्य कुमार ,अभिषेक कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
