April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नशे में धुत चालक को पुलिस ने भेजा जेल

नशे में धुत चालक को पुलिस ने भेजा जेल
महुआ। नवनीत कुमार
नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले एक चालक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ वाया नदी सड़क पुल पर ट्रक से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नशा सेवन करने वाले चालक महुआ सिंहराय निवासी शिवशंकर राय के पुत्र रंजीत कुमार को जेल भेजा गया।
उन्होंने बताया कि चालक रंजीत कुमार को विधिवत ब्रेथ एनालाइजर से नशा पान करने की जांच कराई गई थी।

 

हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को जेल
महुआ। महुआ पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने सक्रियता पूर्वक की।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ थाने के बावनघाट निवासी जगेश्वर राय के पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
वही पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने और महिला उत्पीड़न मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार थाने के जीड़वारा निवासी राजेंद्र पासवान को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.