April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दर्जनों हांथी घोरे एवं गाजे बाजे के साथ 501 कन्याओं के द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई।

पातेपुर प्रखंड के नीरपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को दर्जनों हांथी घोरे एवं गाजे बाजे के साथ 501 कन्याओं के द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई।
कलश में जल भरी को लेकर पहलेजा से टेंकर में गंगा जल भरकर बाजितपुर गांव स्थित ठाकुरवाड़ी शिव मंदिर परिसर में रखा गया था जहां आचार्यों पंडितों के मंत्रोच्चारण के कलश में जल भरी कर कन्याएं तीन किलोमीटर की दुरी तय कर यज्ञ मंडप पहुंची जहां मंत्रोच्चारण के बाद कलश यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया। कलशयात्रा के दौरान सड़क के दोनों किनारे महिला पुरुष श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी कलश यात्रा एवं यज्ञ को लेकर नीरपुर गांव के साथ ही आस पास का गांव पुरी तरह भक्तिमय हो गया था। कलशयात्रा के साथ ही महायज्ञ प्रारम्भ हो गया है,यज्ञ परिसर में विभिन्न देवी देवताओं को 51 आकर्षित मुर्तियां स्थापित की गई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ। फलहारी बाबा लक्ष्मणचार्य के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन प्रारम्भ हो गया है। कलशयात्रा में यजमान शिवकुमार राय,संत कुमार यादव,विनय कुमार राय, संजीव कुमार राय, उर्फ मंटु, नंदलाल राय,वीपत राय, गणेश राय, नगेंद्र सहनी, योगेन्द्र सहनी, के साथ ही नीरपुर गांव के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.