April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अवर निबंधन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अवर निबंधन कार्यालय का भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान एवं सहायक अवर निबंधन पदाधिकारी स्मिता कुमारी ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन के साथ ही अब पातेपुर के लोगो को जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए महुआ नही जाना पड़ेगा।
पातेपुर के लोगों का चीर प्रतीक्षित मांग निबंधन कार्यालय पातेपुर के जनता को उद्घाटन के साथ ही समर्पित कर दिया गया।अवर निबंधन कार्यालय का स्थानीय विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सबसे बड़े प्रखंड पातेपुर के लोगो को जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए 30 किलोमीटर दूर महुआ जाना पड़ता था। इसके लिए पातेपुर की जनता के मांग पर उन्होंने विधान सभा में आवाज बुलंद किया था। जिसके बाद मद्द्निषेध एवं निबंधन विभाग के तत्कालीन मंत्री द्वारा स्वीकृति देने के बाद विभागीय कार्रवाई के उपरांत पातेपुर की जनता को अवर निबंधन कार्यालय का सौगात मिला। पातेपुर में निबंधन कार्यालय खुलने से जहां पातेपुर के विकाश में एक और कड़ी जुड़ गई है वही अब लोगो को जमीन रजिस्ट्री कराने में भी सहूलियत होगी। हालाकि निबंधन कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक निबंधन पदाधिकारी को छोड़कर किसी भी अन्य सरकारी पदाधिकारी शामिल नहीं हुए।इस अवसर पर प्रमुख रेणु देवी इंद्रजीत सिंह, उमेश कुमार विभु, सीताराम राय, राज नारायण राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, मुखिया मोहम्मद सज्जाद, गरीबनाथ आलोक, तारा पासवान, राजेश पासवान,धनेश मिश्रा, राम कुमार कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार, अमरेश कुमार, अशर्फी सिंह कुशवाहा, अजबलाल साह, पप्पू कुशवाहा, नरेश राय, रविकेश आर्य, संतोष कुमार सुमन नरेश राय, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.