April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीआरसी भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, प्रमुख रेणु देवी, डीडीसी चित्रगुप्त कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, डीसीएलआर खुर्शीद अकरम, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक, डीडीसी, एसडीएम, डीसीएलआर, एवं उपस्थित प्रखंड प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी को जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशर्फी सिंह कुशवाहा ने अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मामलों के मात्र 127 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सबसे से अधिक राजस्व विभाग के कुल तैंतीस शिकायत प्राप्त हुई। वहीं विधुत विभाग के 15 , खाद्य आपूर्ति विभाग के 8 पंचायती राज विभाग के 13 ग्रामीण विकास विभाग आवास एवं स्वच्छता के 8 शिक्षा विभाग के 4 बैंकिंग के 9,लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग के 8 सहित कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए जिसे निष्पादन के लिए सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी को भेज दिया गया।
सभी विभागों के लगे स्टॉल
कार्यक्रम में विभिन्न 33 विभागों के स्टाल लगाए गए थे। उनमें ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल आरंभ से समापन तक खाली पड़े थे। इस काउंटर पर कोई कर्मचारी बैठना तक मुनासिब नहीं समझा था। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद विधायक, डीडीसी, एसडीएम, डीसीएलआर, ने घुम-घुम कर एक एक काउंटर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में डीएम यशपाल मीणा को भी आना था परंतु डीएम के नहीं आने से आवेदकों के चेहरे मायुस हो गये थे। रबी फसल की चल रही बुआई एवं प्रखंड क्षेत्र में प्रचार प्रसार के अभाव में कार्यक्रम पुरी तरह फ्लाप रहा आवेदकों की संख्या न के बराबर रही। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ मुन्ना प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अवनी कुमार,पीओ राशिद अशरफ,बीएओ शेखर सुमन मधुकर, आपूर्ति पदाधिकारी, राजीव कुमार, थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार, छोटेलाल पटवारी,प्रभुनाथ यादव, के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, मुखिया मोहम्मद सज्जाद अहमद,राजु चौधरी, शिवकुमारी देवी, किशोरी देवी, सीकल देवी,आशा देवी, सुंदरेश्वर पासवान, राधा देवी, रामप्रवेश राय, शंकर पासवान, पिंकी देवी,राम एकबाल चौरसिया, उत्तम कुमार, दीलीप कुमार, रंजना देवी, ऊषा गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.