महुआ पीएचसी और अनुमंडल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र नारायण शाही के पहुंचते ही मची हड़कंप
महुआ पीएचसी और अनुमंडल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र नारायण शाही के पहुंचते ही मची हड़कंप
सीएस के आने पर यूनिफॉर्म में दिखे कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी
महुआ, नवनीत कुमार
सिविल सर्जन द्वारा गुरुवार को यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में 2 डाक्टर और एक जीएनएम अनुपस्थित मिले। इस दौरान सीएस ने गायब डॉक्टर और जीएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है।
सिविल सर्जन अमरेंद्र नारायण शाही को पहुंचते ही यहां अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गई। सीएस पहले यहां पीएचसी पहुंचे और टीकाकरण, परिवार नियोजन पखवारा, कोरोना जांच, आउटडोर, पैथोलॉजिकल जांच आदि को देखा। इस दौरान उन्होंने डॉ और स्वास्थ्य कर्मियों को कई निर्देश दिए। उनके निरीक्षण में यहां डेंटल के डॉक्टर गायब मिले। इस पर सीएस ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कई सवाल किए। उन्होंने गायब डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। यहां पर स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। इसके बाद वे सीधे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार को अपने साथ लेकर अनुमंडल अस्पताल में धमक गए। अनुमंडल अस्पताल में पहुंचते ही कार्यरत कर्मियों में हड़कंप मच गई। यहां भी एक डॉक्टर और एक जीएनएम गायब मिले। सीएस ने यहां स्वास्थ्य कर्मियों को राशि भुगतान का भी निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने सभी संचिका को तैयार करने का कहा है। अनुमंडल अस्पताल में सुधीर कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
