April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में हुआ गौतम वंशीय जनकल्याण समिति समारोह का आयोजन-

नयागांव में हुआ गौतम वंशीय जनकल्याण समिति समारोह का आयोजन-
नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत हासिलपुर पंचायत के बरियारचक गांव निवासी रामनरेश सिंह के आवासीय परिसर में सोमवार 24 नवम्बर को गौतम वंशीय जनकल्याण समिति के निर्वाचन सह शपथग्रहण समारोह का आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनरेश सिंह के अध्यक्षता में किया गया।इस जनकल्याण समिति के आयोजन में सर्वसम्मति से सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें महासचिव तृप्तिनाथ सिंह शाहपुर, सचिव- अमीत सिंह पहाड़ीचक,कोषाध्यक्ष- प्रमोद सिंह दुधैला, संगठन सचिव कन्हैया सिंह परवेजाबाद,मनोज सिंह भरपुरा, विकास सचिव- सुबोध सिंह अकिलपुर, सुरक्षा सचिव- चंद्रभूषण सिंह दुधैला गाछी,लालदेव सिंह गोविन्दचक, वित्त सचिव- अशोक सिंह निजामचक, डा० रंजीत भरपुरा, सहकारिता सचिव- संजय सिंह पानापुर, सुचना सह मिडिया सचिव मुकेश कुमार सिंह बरियारचक का निर्वाचन किया गया।इस दौरान मंच पर उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बभनगांवा,अखिलेश सिंह पानापुर के साथ मुख्य अतिथि नरोत्तम सिंह बबलू एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रताप मौजूद थे। अध्यक्ष राम नरेश सिंह ने सभी गाँवों के ग्राम समितियों और केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाये।कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही मिडिया सचिव मुकेश सिंह ने जनकल्याण समिति के कोष में एक लाख रुपये का चेक अध्यक्ष राम नरेश सिंह के हाथों में दिया जिसपर सभी कार्यसमिति के सदस्यों ने इस नेक कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.