सुलभ शिक्षा प्रदान को लेकर क्रैश कोर्स हुआ शुरू
सुलभ शिक्षा प्रदान को लेकर क्रैश कोर्स हुआ शुरू
उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर गंगटी में मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए क्रैश कोर्स की हुई शुरुआत
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर गंगटी में मैट्रिक के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मंगलवार को पहली बार स्पेशल क्रैश कोर्स की शुरुआत की गई। यह कोर्स विद्यार्थियों में सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।
जानकारी देते हुए शिक्षक प्रीतम कुमार झा ने बताया कि मैट्रिक के विद्यार्थियों को शुलभ शिक्षा मिले और वे आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए इस कोर्स की शुरुआत की गई है।
क्रैश कोर्स शुरुआत के मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक और उपस्थित अभिवावको ने इस कोर्स की शुरुआत को लेकर खुशी जताया और कहा कि यहां बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित स्थान नहीं मिल रहा है। अगर शिक्षण में उन्हें बेहतर व्यवस्था मिले तो आने वाले समय में काफी अच्छा कर सकते हैं। क्रैश कोर्स को शुरू होने से सबसे ज्यादा मेट्रिक के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। वह आगामी परीक्षा में अपनी पहचान बना सके। इसके लिए इस कोर्स के जरिए शिक्षा ग्रहण करेंगे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि क्रैश कोर्स उनके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस कोर्स से पढ़ाई करने में सुविधा होगी और विभिन्न जानकारियां आसानी से प्राप्त होगी।
