April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार में जान की कीमत पांच रुपये, राज्य में फेल हो चुकी है शराबबंदी- पशुपति पारस

बिहार में जान की कीमत पांच रुपये, राज्य में फेल हो चुकी है शराबबंदी- पशुपति पारस
महुआ। नवनीत कुमार
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस 22 नवम्बर 2022 को हाजीपुर के सहदई प्रखण्ड के देसरी 28 सुल्तानपुर टोला पहुँचें। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि वहां पहुँचकर पशुपति पारस ने दो दिन पूर्व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नौतन पूजा किये जाने के अवसर पर वहां ट्रक ड्राईवर के द्वारा कुचले जाने एवं हादसे पर आठ बच्चों के मृत परिवार एवं उक्त घटना में घायल बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। पशुपति कुमार पारस ने आज वहां उपस्थित भारी संख्या में ग्रामीणों के बीच मृत बच्चों के शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बढाया। पशुपति कुमार पारस ने आज अपने बयान में कहा कि जिस ट्रक ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया उस ट्रक ड्राइवर ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सामने इस बात को कबूल किया है कि उसने घटना स्थल से पहले एक लाईन होटल पर चालीस रुपये देकर शराब का सेवन किया था ट्रक ड्राइवर ने शराब के नशे में आठ मासूम बच्चों के जीवन को लीन लिया और उनके परिवार को मासूम बच्चों के साये से जुदा कर दिया। पारस ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना सरकार की विफलता का परिणाम है। चालीस रूप्या के एक गिलास शराब ने आठ बच्चों की जान ले ली। इस घटना से तो एक बात सटीक साबित होती है कि एक-एक मासूम बच्चेे की जान की कीमत मात्र पाँच रूप्या है पारस ने इस तरह की घटना की पुनर्रावृति न हो इसके लिए उन्होनें नयागांव से हाजीपुर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर नयागांव बाजार में पुलिस ओपी खोलने तथा घटनास्थल 28 सुल्तानपुर हाजीपुर महनार मार्ग पर चेक पोस्ट बनाने का निर्देश दिया। पशुपति कुमार पारस ने आज अपने सांसद मद से वहां के ग्रामीणों के मांग पर जिस पीपल के पेड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ वहां चबूतरा निर्माण की घोषणा की। पशुपति कुमार पारस ने पटना के पी.एम.सी.एच में इलाजरत बच्चों के समुचित इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था करने की राज्य सरकार से मांग की। पशुपति कुमार पारस ने लोकसभा से मिलनेवाली अपने वेतन से मृतक के परिवार के लोगों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। पशुपति पारस के साथ आज पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू,प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, रंजीत पासवान, ब्रह्मदेव राय,राष्ट्रीय सचिव रालोजपा, पारसनाथ गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ, चंदन गाँधी,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,रालोजपा नेता देव कुमार चौधरी,लालबाबू पासवान, हरिहर पासवान,बालेन्द्र सिंह,रामानंद साह, अजय पासवान मौजूद थे।
श्री पारस ने सभी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपने वेतन मद से दस-दस हजार रूपये सहायता राशि दिया। और हर संभव मदद करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.