April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सहदेई में हृदय विदारक घटना से महुआ के लोग मर्माहत

सहदेई में हृदय विदारक घटना से महुआ के लोग मर्माहत
महुआ। नवनीत कुमार
सहदेई थाने के नयागांव 28 में हुई हृदय विदारक घटना से महुआ के लोग मर्माहत है। मंगलवार को यहां लोगों ने सहदेई के नयागांव टोला 28 में हुई 8 बच्चों की दर्दनाक मौत पर शोक जताया और 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने मृतकों के परिजनों को इस विपदा की घड़ी में धैर्य और साहस देने के लिए भी भगवान से मिन्नत की।
महुआ में नायसो संगठन के सचिव सुमित सहगल के नेतृत्व में शोक सभा और कैंडल मार्च किया गया। यहां लोगों ने कहा कि ट्रक से घटनाएं अधिक होती है। ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी को चलाते हैं। उन्हें यह रहता है कि इस रोड से फिर आना नहीं है। वे इस कारण गाड़ियों को हाई स्पीड में लापरवाही से चलाते हैं। अमर गुप्ता, बबलू चौधरी, हीरा चौधरी, संजीव कुमार, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मनोज जायसवाल आदि ने 2 मिनट का मौन रख मृत बच्चे की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को धैर्य तथा साहस देने के लिए प्रार्थना की। उधर गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर डॉ महेश चौधरी के नेतृत्व में डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ नवीन कुमार, डॉ विकास, डॉ अरुण कुमार, डॉ मो शमीम अंसारी, डॉ श्याम सुंदर सिंह, डॉ एमके सिंह, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार आदि ने 2 मिनट का मौन रख प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.