ठंड ने दी दस्तक तो अस्पतालों में बढ़े मरीज
ठंड ने दी दस्तक तो अस्पतालों में बढ़े मरीज
महुआ। नवनीत कुमार
ठंड अपनी जवानी रूप ले रहा है। इस बीच ठंड जनित बीमारियों से बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पतालों में इस समय ठंड जनित रोगियों की भरमार है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी किलनिक और नर्सिंग होमो पर रोगियों की भीड़ हो रही है।
मंगलवार को यहां पीएचसी अनुमंडल अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की विदाई सबसे ज्यादा मरीज ठंड जनित बीमारियों के आ रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ठंड लगने से बुखार आना, सर्दी, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द, हड्डियों का दर्द वाली मरीज अधिक पहुंच रहा है। डॉ मंदाकिनी, डॉ रायदुर्गेश नंदन, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ महेश चौधरी आदि ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चे ठंड जनित बीमारियों से आक्रांत हो रहे हैं। लापरवाही बरतने के कारण महिलाएं भी ठंड के चपेट में आ रही हैं।
