केन्द्रीय मंत्री ने वर वधु को दी आशीष
केन्द्रीय मंत्री ने वर वधु को दी आशीष
महुआ, नवनीत कुमार
कार्यकर्ता के यहां वर वधू स्वागत समारोह में बुधवार की रात महुआ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने समारोह स्थल पर पहुंचकर वर-वधू को आशीष दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। केंद्रीय मंत्री के आने पर कार्यक्रम में रौनक छा गई और उपस्थित लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाए।
रालोजपा के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह के भाई राकेश कुमार उर्फ छोटू और कुमारी अंजनी वर वधु के स्वागत समारोह के मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री पारस ने कहा कि शादी के जोड़े में बंधकर दो युगल एक हो जाते हैं। उन्होंने वर वधू को सदैव खुशी जीवन बितानी के लिए आशीष दिए और काकी यह जोड़ी सुखी रहे। महुआ विष्णु चौक के पास एक विवाह भवन में आयोजित इस वर वधू स्वागत समारोह में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की आगमन की सूचना पर लोगों की भीड़ जुटी थी। उनके आते ही उपस्थित लोगों में खुशी भर गई और जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। इस मौके पर पार्टी के कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार चंदन, मनोज सिंह, अरुण कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, दिनेश कुमार हिमांशु चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, मुकेश सिंह, शिवम आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। आगंतुकों का स्वागत पार्टी नेता राजेश कुमार सिंह ने किया।
