गोरौल में बिल्डिंग के दौरान टैंकर का पिछला हिस्सा फटने से तीन की मौत
गोरौल में बिल्डिंग के दौरान टैंकर का पिछला हिस्सा फटने से तीन की मौत
महुआ। नवनीत कुमार
थाना क्षेत्र के गोढियां चौक पर बेल्डिंग करने के क्रम में खाली टैंकर में अचानक टैंकर फट गया जिससे तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी । साथ ही एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक में बेल्ड़िंग दुकानदार थाना क्षेत्र के बेलवर गांव निवासी गिरधारी सहनी का 48 वर्षीय पुत्र वकील सहनी , गाड़ी चालक पटना जिले के दनियांवा थाना क्षेत्र के गोरारी गांव निवासी सुरेश यादव का 48 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव एवं खलासी सिवान जिले के विनोद चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में की गयी है । वहीं जख्मी गोरौल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी कौशल कुमार को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है । घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोढियां चौक पर मृतक का बेल्ड़िंग दुकान चलाता था। इसी दुकान पर बेल्ड़िंग कराने भारत पेट्रालियम का खाली टैंकर चालक एवं खलासी ने गाड़ी लगाया था। बेल्ड़िंग करने के लिए तीनो मृतक टैंकर के ऊपर चढ़कर बेल्ड़िंग कर एवं करा रहा था कि इसी दौरान टंकी में भारी विस्फोट हुआ । विस्फोट इतना जोरदार था कि मृतक चालक लगभग 30 फिट दूरी एवं लगभग 30 फिट ऊंचाई पर दीवार से टकराकर नीचे गिरा जिससे शव क्षत विक्षत हो गया । वहीं टँकी का अवशेष लगभग 30 फिट तक इधर उधर बिखर गया । धमाका इतनी जोरदार थी लोग सहम गए। लगभग तीन किलोमीटर तक इस विस्फोट को सुना गया है । सबसे बड़ी बात यह थी कि जहां पर बेल्ड़िंग किया जा रहा था उससे कुछ ही कदमों पर ही एन एच 22 है । जिससे दर्जनों गाड़ियां प्रति क्षण गुजरती रहती है । यदि टंकी का अवशेष किसी पैसेजर गाड़ी पर गिर जाता तो दूसरी भी घटना हो जाती । घटना को देखते ही सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और शव को सड़क पर रखते हुये टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे । विरोध प्रदर्शन इतना जोरदार था कि एसएसपी मजफ्फरपुर एवं एएसपी रक्सौल को भी सामना करना पड़ा । घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, अवर निरीक्षक विदुर कुमार , सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह,जिन्ना खान सहित कई थाने के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे लेकिन लोगों ने कई वार पुलिस पदाधिकारी को खदेड़ दिया। काफी मशक्कत के 4 घंटा बाद शव को पुलिस द्वारा कब्जे में नहीं लिया गया। इसके बाद जाम पर काबू पाया जा सका
