April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनियंत्रित ओटो ने पुलिया से टकराकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए पुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई

पातेपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर सुक्की मार्ग पर चकनसीर मध्य विद्यालय के समीप अनियंत्रित ओटो ने पुलिया से टकराकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए पुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई जबकि चालक बाल बाल बच कर भाग निकला।
मिली जानकारी मंगलवार की देर रात पातेपुर की ओर से जा रही ओटो चकनसीर मध्य विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर पहले पुलिया से टकराते हुए बिजली के खंभे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ओटो चालक बाल बाल बच कर ओटो को वहीं छोड़ कर भाग निकला पातेपुर बिजली पावर सबस्टेशन की जेई अनिरुद्ध कुमार ने ओटो नम्बर के आधार पर बिजली का पोल क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.