April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक लड़की के अपहरण मामले के दो नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

पातेपुर संवाददाता गोपाल कुमा

पातेपुर थाने की पुलिस ने एक लड़की के अपहरण मामले के दो नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार महिला के विरुद्ध दो माह पूर्व एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में नामजद प्रथिमिकी दर्ज की गई थी.

इस संबंध में जानकारी देते हुए पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को अपहरण मामले में नामजद आरोपी सराय थाना क्षेत्र के सरसई गांव निवासी महेश सहनी की पत्नी कौशल्या देवी एवं दीनानाथ सहनी के पत्नी बेबी देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर दर्ज प्रथिमिकी में लड़की के परिजन द्वारा बीते सितंबर माह में आरोपित करते हुए थाने में प्रथिमिकी दर्ज कराई गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.