November 28, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

बोले केन्द्रीय मंत्री कुढ़नी उपचुनाव में राजग प्रत्याशी की जीत निश्चित

बोले केन्द्रीय मंत्री
कुढ़नी उपचुनाव में राजग प्रत्याशी की जीत निश्चित
हर लोगों के जुबान पर है एनडीए प्रत्याशी का नाम,
कुढ़नी जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का महुआ गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार
मुजफ्फरपुर के कुढनी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत निश्चित है। जनता को पूरा भरोसा राजग गठबंधन पल है। यह बातें रविवार को कुढनी जाने के क्रम में महुआ गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कही।
उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रही है। जिनके हाथों सफल नेतृत्व चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुढनी विधानसभा उपचुनाव में राजग प्रत्याशी के टक्कर में कोई नहीं है। केंद्रीय मंत्री श्री पारस को महुआ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई और उन्हें रोककर मालाओं से लाद दिया। इस बीच कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीले अंदाज में जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, ब्रह्मदेव राय, महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव शिवनाथ पासवान, राजेश सिंह, दलित सेना के उमेश पासवान, मनोज पासवान, युवा मोर्चा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी सिंह कुशवाहा, रालोजपा नेता जय प्रकाश गुप्ता, नकुल, रविन्द्र पासवान, अवधेश पासवान, रमा शंकर पासवान, खोभारी राय, छात्र के रत्नेश कुमार राज, राहुल ठाकुर, अनिकेत भारद्वाज, पंकज कुमार महतो सहित आदि लोग उपस्थित थे। इस बीच श्री पारस ने सोमवार को पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम में लोगों से पटना आने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.