April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पासी समाज पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का फूंका पुतला/रिपोर्ट नवनीत कुमार

पासी समाज पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
महुआ। नवनीत कुमार
विधान सभा का घेराव करने गये पासी समाज के लोगो पर पटना में हुए लाठी चार्ज के विरोध में लालगंज के तीन पुलवा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंत्री का पुतला दहन किया और बिहार सरकार के विरुद्ध नारेबाज़ी की। ताड़ी व्यवसाई और पासी समाज पर हो रहे।
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार और दयानंद चौधरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ताड़ी व्यवसायियो पर अत्याचार कर रही हैं। शराब बेचने का झूठा आरोप लगाकर गरीब गुरबा यहा तक कि महिलाओ को भी जेल भेज रही हैं। जबकि बड़े बड़े शराब व्यवसाई खुलेआम घूम रहे हैं। राज्य की सीमा, बॉर्डर, राजधानी और पुलिस चौकी को पार कर ट्रक का ट्रक शराब सुदूर देहात के गावों तक पहुंच रहा हैं। ताड़ी का व्यवसाय पासी समाज का पैतृक व्यवसाय हैं। जिसे करने से कोई रोक नहीं सकता। ताड़ी के व्यवसाय पर लाखो परिवार आश्रित हैं। पुतला दहन में अमरजीत चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र दास, रामनाथ चौधरी, मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, परीक्षण चौधरी,मनिमाला सिंह, प्रेम कुमार, शकुंतला देवी, विकास कुमार आदि शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.