December 1, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

सर्वश्रेष्ठ पानी कंगन जल के मशीन का हुआ शुभारंभ/रिपोर्ट नवनीत कुमार

सर्वश्रेष्ठ पानी कंगन जल के मशीन का हुआ शुभारंभ
महुआ। नवनीत कुमार
भागम भाग, आपाधापी और आधुनिकता की चकाचौंध में हम अपने आप को हीं समय नहीं दे पा रहे हैं। फास्ट फूड, तेल, वसा युक्त भोजन, नशा के साथ हीं हमारे जीवन में मृत प्राय पानी जैसे आर ओ, फिल्टर, डिब्बा बंद पानी इत्यादि इतना बुरा असर डाल रहे हैं की समय से पहले बूढ़ा होना, बाल सफेद होना, शुगर, ब्लड प्रेशर,गठिया,अनिद्रा, शारीरिक मानसिक कमजोरी , कैंसर, त्वचा रोग आदि के शिकार होते जा रहे हैं। हमारी आयु आज कम होती जा रही है। हार्ट फेल , किडनी खराब होना, गैस, दमा, नपुंसकता की समस्या तीव्र गति से बढ़ती हीं जा रही है। इन्हीं सारी समस्याओं के निदान को एक सुरक्षित विकल्प को लेकर जापानी टेक्नोलॉजी पर आधारित कांगेन वॉटर मशीन को अपने घर पर प्रसिद्ध कवि सह शिक्षक प्रीतम कुमार झा ने लगवाया है। जलीय शुद्धता और मेडिकल डिवाइस की संज्ञा प्राप्त इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि केवल इसके जल के नियमित सेवन मात्र से शरीर की हर प्रकार की समस्या का जड़ से अंत हो सकता है।कहा भी गया है कि भगवान और जापान कभी गलत नहीं करते। सैतालिश वर्षों से पूरी दुनिया का सबसे शुद्ध पानी की मशीन जापान हीं बनाता आ रहा है।जापान की औसत आयु आज सौ साल से भी अधिक है।वैसे भी हमारा शरीर सत्तर प्रतिशत से भी ज्यादा पानी से हीं तो बना हुआ है।हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए हमेशा क्षारीय जल चाहिए लेकिन उपलब्धता नहीं रहने और जानकारी के अभाव में हम निरंतर अम्लीय पानी पी रहे हैं।आज डॉक्टर के साथ हीं सरकार ने भी स्वीकार किया है कि केवल जल को बदलकर हम लगभग सभी रोगों से निजात पा सकते हैं।विश्व के इस प्रसिद्ध मशीन की खासियत है कि यह सात तरह के पानी हमें देता है जिसमे पीने,खाना बनाने, बच्चों के लिए,त्वचा रोगों में,फल सब्जियां,चावल दाल धोने, ब्यूटी केयर,बाल झरना,दावा खाना इन सभी के लिए खास तरह का पानी देता है,जो पहले प्रयोग से हीं अपना असर दिखाता है।इस अवसर पर रांची से आए जल चिकित्सक पवन कुमार सिंह,प्रीतम कुमार झा, प्रसिद्ध डॉक्टर सुमन सिन्हा, कथावाचक कुशेश्वर चौधरी,रत्नेश कुमार, मोहम्मद दिलशेर,मोहम्मद तस्लीम ,मोहम्मद अमीरुल्ला,प्रधानाध्यापक अरुण कुमार,सुदर्शन झा, अरविंद कुमार,शशिशेखर चौधरी,गणेश कुमार, राम ईश्वर महतो,नरेंद्र कुमार झा,वर्षा झा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशर्फी दास, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद,पप्पू कुमार,मनोज कुमार, मिंटू कुमार, अश्विनी कुमार,सुरेश कुमार के अलावा सैंकड़ों गणमान्य लोग और विद्यार्थी उपस्थित थे।प्रीतम कुमार झा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि रोगियों, लाचारों, असहायों को वे निशुल्क जल उपलब्ध कराएंगे। सारे महुआ वासियों और बिहार के लिए बहुत खुशी की बात है कि उनके अपने क्षेत्र में अब अमृत दायिनी मशीन लग चुकी है।ज्यादा से ज्यादा आप इसका सेवन करें और स्वस्थ बने रहें। उन्होंने जल जागरूकता को लेकर नियमित कार्यशाला आयोजित करने की बात भी कही है ताकि हमारा प्रदेश रोगमुक्त होकर आर्थिक रूप से संपन्न भी हो।इस मशीन को लगाने हेतु इच्छुक लोग भी आगे आएं और स्वास्थ्य मिशन में अपना क्रांतिकारी योगदान दें।अगर जल हीं जीवन है तो वह जल किस काम का जिसमें जीवन हीं नहीं यानी हमें लाइव वॉटर पीना चाहिए।अगर आज हम अपने पानी के लिए कुछ खर्च नहीं करते तो हो सकता है कि कल बीमार पड़ने पर हमें पानी की तरह पैसा खर्चा करना पड़ सकता है। अतः जल को बदलें अपना जीवन बदलें। जल जागरूकता के कारण हीं आज दुनियां के तमाम बड़े सेलिब्रिटी, डॉक्टर, क्रिकेटर, फिल्मी दुनिया के लोग, आम से खास तक कंगन जल का सेवन करते हैं।हमारे देश में हीं एक सौ सत्तर से अधिक देशों में यह जल सर्वमान्य है। हर कैंसर अस्पताल में इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसपर सरकार सब्सिडी भी दे रही है।मंगरू चौक से पश्चिम उनके आवास पर मशीन संबंधित हर तरह की जानकारी कोई भी कभी भी ले सकते हैं। इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह, अभिषेक झा की भी काफी चर्चा हुई जिनके योगदान से महुआ में यह उपलब्ध हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.