April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिव सेना और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण नये गाँव के कार्यकर्ताओ ने एक हस्ताक्षर मुहिम चलाया

शिव सेना और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण नये गाँव के कार्यकर्ताओ ने एक हस्ताक्षर मुहिम चलाया

मुम्बई: बड़े बड़े दार्शनिक और समाज शास्त्री ने समाज को श्रेणि बद्ध कर्म बद्ध चलने में सिर्फ तीन चीज का नाम लिया है रोटी कपड़ा और मकान, इसी मकान रूपी नाम में सड़क, नहर और पुल भी आता है, मुंबई से सटे हुए नैय गाँव जहाँ लाखो लोग रहते हैं, और रिक्शा और रिक्शा वालों की परेशानी झेलते है, रेलवे स्टेशन से दूर पुल होने की वजह से लोग बहुत परेशानी झेलते है, इसी मामले को सरकार और सरकारी तंत्र को अवगत कराने के लिए कल दिनांक 2/12/2022 को शिव सेना और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण नये गाँव के कार्यकर्ताओ ने एक हस्ताक्षर मुहिम चलाया जिसमे हज़ारों लोगों ने हस्ताक्षर कर सरकार से नम्र निवेदन किया की वो पुल का रुका हुआ कार्य आगे बढ़ाये, इस अवसर पे महिला विंग अध्यक्ष रश्मि बाबा नायर जी साथ शाखा प्रमुख किरण महात्रे, व मंगेश जी, भोगले जी और वरिष्ठ शिव सेना नेता विजय जी भी मौजूद थे, इस अवसर पे वरिष्ठ समाज सेवक, पत्रकार व राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के अध्यक्ष इरफान जामियावाला ने लोगो को संबोधन किया और समाज में विभिन्न पहलुओ को कैसे सुधारा जाए उससे भी अवगत कराया, अगर इसी तरह सभी दल एक साथ होकर काम करेंगे तो समाज को बदलने से कोई नही रोक सकता, अंत में मै महाराष्ट्र सरकार से इस विषय पे संज्ञान लेने और पुल का कार्य तुरंत आगे बढ़ाने के लिए नम्र निवेदन करता हूँ।

 

Report: एम. इरफान, मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.