महुआ. नवनीत कुमार वृद्ध महिला के पेट से निकला 5 किलो का ट्यूमर।
खतरनाक रोग कैंसर की हो रही थी शुरुआत। महुआ के पातेपुर रोड स्थित आरती हॉस्पिटल में हुआ सफल ऑपरेशन। डॉ केसी विद्यार्थी ने अपने सहयोगी साथियों के साथ महिला का सफल ऑपरेशन कर दिया जीवन दान। डॉ विद्यार्थी ने बताया कि महिला के अंडाशय में कैंसर रोग की शुरुआत हो रही थी। जो कि बड़ा ट्यूमर का रूप ले लिया था। उसे निकाल दिया गया। करीब 5 वर्षों से महिला के पेट में ट्यूमर बढत रूप ले रहा था। डॉक्टर विद्यार्थी ने बताया कि अगर फर्स्ट स्टेज में कैंसर का ऑपरेशन हो जाए तो रोगी स्वस्थ हो सकता है।