April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मॉक ड्रिल कर आग से बचने की भी जानकारी

मॉक ड्रिल कर आग से बचने की भी जानकारी


महुआ। नवनीत कुमार

अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा शनिवार को मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। उनके द्वारा गैस सिलेंडर जलाकर कई कारनामे भी दिखाए गए। जिसे देखकर लोग चकित हो गए।
अग्निशमन पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में महुआ के छतवारा स्थित मां भारती पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल किया गया। यहां पर गैस सिलेंडर को जलाकर उसे विभिन्न तरह से बुझाया गया। बताया गया कि गैस सिलेंडर में अगर आग पकड़े तो घबराए नहीं। बल्कि संयम से काम ले उसे। उसे आसानी से बुझाया जा सकता है। जबकि लोग विचलित होकर होश गवा देते हैं। जिससे घटना होती है। बताया गया कि अगर सिलेंडर में आग लग जाए तो उसे खड़ा रहने दें, गिराए नहीं। समय-समय पर रेगुलेटर और पाइप को बदलने को भी बताया गया। गैस सिलेंडर मैं रेगुलेटर्स लगाते समय सावधानी बरतने को भी सिखाया गया। अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा दिखाए गए कारनामे को देखकर छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं चकित हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.