April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मुख्यमन्त्री लालू प्रसाद जी के किडनी ट्रांसप्लांट अच्छे से हो जाए ,बाबा हरिहरनाथ मंदिर मे युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने युवा साथियो के साथ पूजा अर्चना किया

गरीबो के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमन्त्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के किडनी ट्रांसप्लांट अच्छे से हो जाए हमारे भगवान जल्द स्वस्थ होकर बिहार आए इसकी कामना के लिए आज बाबा हरिहरनाथ मंदिर मे युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने युवा साथियो के साथ पूजा अर्चना किया पूजा अर्चना के बाद युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने बताया की पूरा देश मे सभी लोग गरीबो के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी के लिए दूआ कर रहे है हमसभी आज बाबा हरिहरनाथ मंदिर मे जलाभिषेक कर उनके स्वस्थ होकर बिहार लौटने की प्राथना किये है बाबा हरिहरनाथ से लालू प्रसाद यादव जी को हमेशा से स्नेह और आशिर्वाद मिलता रहा है रोहिणी आचार्य जी को पूरा देश धन्यवाद दे रहा है जिन्होने गरीबो के मसीहा को अपना किडनी दान दिया हम सभी एक बार पून: बाबा हरिहरनाथ से प्राथना करते है की आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य जी जल्द से जल्द स्वस्थ हो और समाजवाद की रक्षा हो कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजद किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राकेश रमण चौबे,वरिष्ठ राजद नेता जितेन्द्र यादव,पंकज योगी,अमित यादव,पंचायत समीती सदस्य कौशल यादव,बलराम गिरी,निक्कू यादव,मुन्ना यादव,राजेश राम,रूपेश पंडित,मो. समीद अंसारी,महेन्द्र पासवान,रामप्रवेश सिंह, मो. हसनैन, राजकुमार सहित दर्जनो कार्यकर्ताओ को मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील बाबा ने संकल्प और पूजन कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.