April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

न्यु सर्वोदय रेस्टोरेंट एवं लाइन होटल का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, ने किया।

वैशाली/पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग पर गाड़ा गांव में न्यु सर्वोदय रेस्टोरेंट एवं लाइन होटल का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, ने किया। इस अवसर पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंदर कुमार सिंह,युवा लोजपा आर के प्रदेश सचिव राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह, प्रोफेसर मोहम्मद असगर अली, नरेश राय, पुर्व मुखिया देवेंद्र राय,वीरु राय,ललन सिंह, अमरेश पासवान, सौरभ,रौनक,आशीष, आर्यन आदि के साथ ही भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक लखेंदर कुमार रौशन ने कहा की महुआ ताजपुर रोड पर बढ़िया लाइन होटल एंड रेस्टोरेंट खुलने से क्षेत्र के लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी लोगों को अच्छे भोजन एवं ठहरने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा महुआ ताजपुर रोड पर लाइन होटल एवं बढ़िया रेस्टोरेंट खोलने की लिए व्यवस्थापक अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, एवं राजेश कुमार की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.