समाजसेवी स्वर्गीय चंदेशवर प्रसाद सिंह की 17 वीं पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक सोमवार को मनाई गई।
पातेपुर प्रखण्ड क्षेत्र के खेसराही गांव स्थित चंदेशवर सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित शिक्षाविद् जेपी आंदोलन के कार्यकर्ता समाजसेवी स्वर्गीय चंदेशवर प्रसाद सिंह की 17 वीं पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक सोमवार को मनाई गई। आम व खास लोगों के द्वारा स्वर्गीय सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
स्वर्गीय चंदेशवर प्रसाद सिंह के पुत्र निर्वतमान मुखिया सह जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मनोज कुमार , राजकुमार सिंह, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डाक्टर केपी सिंह, मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार, प्राचार्य श्याम प्रसाद सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह, अशर्फी सिंह कुशवाहा, नथुनी सिंह, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य मचछु सहनी, प्राचार्य दिनेश कुशवाहा, शिक्षक रामानंद सिंह , सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक विरेन्द्र चौधरी, पल्टन सिंह, विधालय की सचिव शशि प्रभा आदी दरजनो आम व खास लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दिया ।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय चंदेशवर बाबू शिक्षा के साथ साथ संघर्षशील समाज सेवी थे जिन्होंने ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध लडाई लेते रहे उनके द्वारा किए गए कार्य से लोगो को प्रेरणा मिलती है उनके द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने से ही उनके लिए से सच्ची श्रधांजलि होगीl
