April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत पेट्रोलियम के मां मिन्ता पेट्रोलियम के पेट्रोल पम्प का विधिवत उद्घाटन सोमवार को हुआ ।

पातेपुर के बहुआरा कृष्णवाड़ा के पातेपुर बहुआरा मार्ग पर भारत पेट्रोलियम के मां मिन्ता पेट्रोलियम के पेट्रोल पम्प का विधिवत उद्घाटन सोमवार को हुआ । पेट्रोल पम्प के प्रोपराइटर मुकेश कुमार सिंह के पिता रामनाथ सिंह, एवं मां मिंता देवी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर चंद्र भूषण यादव उर्फ राम एकबाल राय, पुर्व प्रमुख जितेन्द्र राय, पुर्व मुखिया सुशील प्रसाद यादव,राम जुगुत राय, महावीर राय, राम श्रृंगार राय,राम नरेश राय,शिक्षक राम बाबू राय, शम्भु राय, सेल्स मैनेजर आशुतोष कुमार, आदि के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रोपराइटर के द्वारा अपने माता पिता के हाथों पेट्रोल पम्प का उद्घाटन करवाने से लोग प्रोपराइटर की सराहना करते हुए कहा इस दुनिया में माता पिता से कोई बड़ा नहीं इस चकाचौंध की दुनिया में लोग अपने संस्थान का उद्घाटन जहां मंत्री एवं विधायक से करवाना अपना गर्व समझते हैं वहीं पैट्रोल पम्प के प्रोपराइटर मुकेश कुमार सिंह ने अपने माता पिता के हाथों पेट्रोल पम्प का उद्घाटन करवा कर एक सराहनीय कार्य किया है इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.