हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस संध्या 6.30 बजे अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के पूर्वी दिग्घी पहुँचें।
वैशाली/राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस संध्या 6.30 बजे अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के पूर्वी दिग्घी पहुँचें।
वहां पहुँचकर पशुपति पारस ने पूर्व विधान पार्षद विशुनदेव राय से मुलाकात की उसके उपरांत वे हाजीपुर सराय के दामोदरपुर पहुँचें वहां पर पहुँचकर वे संजय कुमार के पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए तत्पश्चात वहां से केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस पटना के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस के साथ पटना से राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह,दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार,युवा रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव मधुर कुमार,राजनारायण पासवान,विंदेश्वर पासवान,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,चंदन गाँधी,वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,रालोजपा नेता उमा पासवान,युवा रालोजपा के मनीष पासवान,छात्र जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान,छात्र नेता मनीष कुमार गुप्ता,सोनू कुमार,शंकर भगत पूर्व मुखिया,नीतीश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
