*दिन दहाड़े अपराधियों ने हीरा ज्वेलर्स कि दुकान से करीब एक करोड़ का जेवर लेकर हुआ फरार*
*दिन दहाड़े अपराधियों ने हीरा ज्वेलर्स कि दुकान से करीब एक करोड़ का जेवर लेकर हुआ फरार*
समस्तीपुर(जकी अहमद/नईमुद्दीन आज़ाद)
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर नक्कू स्थान के पास स्थित हीरा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 8 -10 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर नगदी समेत एक करोड़ से अधिक के जेवरात लूट लिए। बदमाशों में एक लड़की भी बताई गई है। डकैती के दौरान लुटे गये आभूषणों को डकैती बोरा में भरकर ले गये। विरोध करने पर दुकान में बैठे कर्मचारियों को पिस्तौल के बट्ट मारकर जख्मी कर दिया और बोरा में सोना भरकर हवाई फायरिंग करते हुए मुसरीघरारी की ओर फरार हो गये। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी समेत दर्जनों पुलिस बल घटना की जाँच में जुट गये है। हीरा ज्वेलर्स के मालिक प्रियदर्शी सत्यार्थी उर्फ डिक्कू ने बताया कि मैं अपने दुकान पर बैठा था तभी एक लड़की एवं तीन लड़के आये और सोना दिखाने को कहा। मेरे दुकान के कर्मचारी सभी को सोना का जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच चार और लोग आये सभी के हाँथ में पिस्तौल था। उसके बाद सभी 8 अपराधियों ने मिलकर पिस्तौल की नोक पर दुकान का सामान लूटने लगे। जब मेरे कर्मचारी ने लूट का विरोध किया तो उसे पिस्तौल के बट्ट से मारकर ज़ख्मी कर दिया और दुकान में रखा सभी सोना को एक बोरा में भरकर धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते हुए मुसरीघरारी की ओर फरार हो गया। अपराधियों के जाने के बाद पुलिस को फोन किया गया है, घटना के कुछ देर के बाद सदर डीएसपी समेत दर्ज़नो पुलिस बल आई। इस बाबत पूछे जाने पर सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हीरा ज्वेलर्स के मालिक से पूछताछ में उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की सोना की लूट हुई है। उन्होंने ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित कर छापेमारी किया जा रहा है। बताते चले की आज ही अहले सुबह भोला टाकीज के मालिक के घर में घुसकर अपराधियों ने लगभग तीस लाख रुपया का सामान लूटकर चंपत हो गया था। एक मामला शांत भी नहीं हुआ कि अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया।
