आप के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए गए कई निर्णय
आप के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए गए कई निर्णय
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ पंचमुखी चौक के एक हॉल में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी की मजबूती से संबंधित कई फैसले लिए गए।
विधानसभा प्रभारी जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में चली बैठक में जिला प्रभारी मनोज कुमार साह व सुधीर पासवान उपस्थित होकर पार्टी के क्रियाकलापों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को दिल्ली चुनाव में मिली बहुमत की खुशी और गुजरात विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिलने को लेकर विजय उत्सव की तैयारी करने का प्रस्ताव दिए। उन्होंने के कहा की आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब और गोवा के बाद गुजरात में भी प्रतिशत वोट लाने में सफल होती है तो आने वाले समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर पुनः एक बार इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड में वार्ड स्तर तक वॉलिंटियर मैपिंग सीट को भरा जायगा। कार्यकर्ताओं से 2024 में लोकसभा चुनाव व 2025 में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर शोर से लग जाने को कहा। बैठक में राज किशोर राय, गंगा प्रसाद, सुमन कुमार, विनोद पासवान, इंद्रेश पासवान, डॉ शंभू नाथ गुप्ता, रत्नेश कुमार, रविंद्र मिश्रा, विनोद मिश्र, आरएल वर्मा आदि उपस्थित थे।
