April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद भी लूटे गए आभूषण की बरामदगी नहीं

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद भी लूटे गए आभूषण की बरामदगी नहीं
एसटीएफ के संयुक्त तत्वाधान में मास्टरमाइंड राकेश सहनी की छत्तीसगढ़ के पुलगांव से हुई थी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड के निशानदेही पर लूटे गए आभूषण की बरामदगी के लिए खान छान रही महुआ पुलिस, गिरफ्तार राकेश सहनी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ बाजार के पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स से दिन दहाड़े हुई 3 करोड़ की आभूषण लूट मामले में मास्टरमाइंड के पकड़े जाने के बावजूद सामान की बरामदगी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस मास्टरमाइंड के निशानदेही पर आभूषण की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। एसटीएफ के संयुक्त रूप से की गई गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड राकेश सहनी को न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि महुआ बाजार के सबसे चहल-पहल इलाका पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स से बीते 2 जून को दिन के दोपहर में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण लूट की घटना का अंजाम दिया था। इस ज्वेलरी से अपराधियों ने 5 किलो सोना, एक क्विंटल चांदी, 50 लाख के अन्य सामान तथा 2 लाख नगदी की लूट की थी। इतना ही नहीं अपराधियों ने दुकान संचालक गोपाल साह और उनके कर्मी के साथ जमकर मारपीट भी की थी। घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से निकल भागे थे। जबकि इसकी धनक न तो आसपास के लोग को मिली और ना ही पुलिस को। अपराधियों को आसानी से भाग जाने के बाद बंधक बने दुकानदार किसी तरह बाहर निकले। तब जाकर लोगों को माजरा समझ में आया और हल्ला होने पर लोगों के भीड़ के बीच पुलिस भी पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस सकते में आई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करना शुरू किया। इस बीच पुलिस द्वारा करीब 700 ग्राम सोना और 40 किलो चांदी के अलावा कुछ नकदी रुपए बरामद किए गए। इस मामले में करीब एक दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार भी विभिन्न समय में किया गया। इसी बीच 2 दिन पूर्व इस घटना के मास्टरमाइंड राकेश सहनी को छत्तीसगढ़ के पुलगांव से पुलिस ने एसटीएफ के संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। एसटीएफ द्वारा राकेश सहनी को वैशाली पुलिस को सौंपे जाने के बाद महुआ थाने पर बीते सोमवार की रात पहुंचकर स्वयं एसपी मनीष द्वारा भी पूछताछ की गई। पूछे जाने पर मंगलवार को थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि मास्टरमाइंड के निशानदेही पर आभूषण की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को लूटे गए आभूषण के बरामदगी में कोई उपलब्धि हाथ नहीं लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.