April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घरवालों को रहना हो रहा मुश्किल,लगातार सूचना देने के बावजूद संज्ञान नहीं ले रहा नगर परिषद

घरवालों को रहना हो रहा मुश्किल
पानी की सरांध से उठ रही बदबू और निकल रहे कीड़े से संक्रमण फैलने का खतरा, लगातार सूचना देने के बावजूद संज्ञान नहीं ले रहा नगर परिषद
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद क्षेत्र का एक घनी बस्ती से गुजरने वाली सड़क पर लंबे समय से नाली का पानी का बहाव हो रहा है। जिसकी सरांध से उठ रही बदबू और निकल रहे कीड़े के कारण लोगों को रहना मुश्किल हो रहा है। कई बार लोगों ने नगर परिषद को इसकी सूचना तो दी लेकिन इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इससे बस्ती के लोगों में गुस्सा व्याप्त है।
यह वाक्या महुआ नगर परिषद के नवनिर्मित वार्ड संख्या 20 की है। मंगलवार को नाले की पानी से परेशानी झेल रहे बस्ती के लोगों ने बताया कि उन्हें अब घर में रहना मुश्किल हो रहा है। एक महीने से नाला का पानी सड़क पर जमा है। जिसकी शरण से बदबू उठ रही है और उसमें कीड़े हो गए हैं। इसके कारण घर में रहना मुश्किल हो रहा है। खाना बनाने के बाद उसे खाने के लिए सोचना पड़ता है। नाले के कीड़े घर में पहुंच जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। उन्हें घर के लोग बाहर निकलने नहीं देते। स्कूल जाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। यह नगर परिषद की सड़क महुआ थाना के पास से निकलकर पोस्ट ऑफिस होते हुए महावीर मंदिर के पास निकलती है। नाले की जमा पानी से परेशानी झेल रहे वार्ड की शाजजहां खातून, मो राजा, मो शेराज, मो जावेद, शाहनवाज, मो शरूण, मो कैसर, रूबी खातून आदि ने बताया कि अब उन्हें घर में रहना मुश्किल हो रहा है। यहां नाले के पानी जमा होने से दो सौ से अधिक घर को दिक्कत आ रही है। यहां न तो ब्लीचिंग डाला जाता है ना ही छिड़काव किया गया है। पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता ने भी बताया कि लंबे समय से यहां नाले का पानी जमा है। जिससे बस्ती के लोग परेशानी झेल रहे हैं। नगर परिषद को सूचना देने के बावजूद इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। यहां संक्रमण फैलने का डर लोगों को सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.