April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में बढी चहलकदमी /रिपोर्ट नवनीत कुमार

डॉ भीमराव अंबेडकर की मनी पुण्यतिथि
महुआ। नवनीत कुमार
संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। मंगलवार को उनके पुण्यतिथि पर लोगों ने नमन किया। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
महुआ नगर परिषद के अंबेडकर कॉलोनी में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां लोगों ने बाबा साहब की पुण्यतिथि पर नमन किया और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। गांधी चौक पर नायसो के सुमित सहगल के द्वारा बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां पर उनके तैल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इधर कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, हरपुर, डोगरा, सेहान, सरसई, अब्दुलपुर, पहाड़पुर, मधौल, कढनिया में भी बाबा साहब अंबेडकर को लोगों ने याद किया।

 

पछुआ हवा ने बढाई कनकनी
महुआ। नवनीत कुमार
पछुआ हवा चलने से ठंड काफी बढ़ गई। ठंड और कनकनी बढ़ने से गर्म कपड़े की मांग काफी बढ़ गई है। इधर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है।
लोगों ने बताया कि इस मौसम का पहला तेज ठंड और कनकनी पछुआ हवा चलने कारण शुरू हुआ। ठंड बढ़ने से छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध को ज्यादा परेशानी हो रही है। हालांकि धूप खिले रहने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। शाम होने के बाद रात में पारा लूढका और लोगों को कनकनी महसूस हुआ।

 

गेहूं की बुवाई अंतिम चरण में
महुआ। नवनीत कुमार
गेहूं की बुवाई अब गांवों में किसानों द्वारा अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को किसानों ने बताया कि इस बार अभी तक मौसम अनुकूल रहा है। जिसके कारण गेहूं की बुवाई समय से कर ली गई है।
खासकर चंवर वाली भूमि पर जहां जलजमाव है वहां बुवाई में दिक्कत हो रही है। जहां खेतों को किसान तैयार कर रखे थे। उसमें बुवाई कर ली गई है। किसानों ने बताया कि गेहूं की बुवाई 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक होती है। इस बार 60 फीसद खेतों में गेहूं की बुवाई 30 नवंबर से पहले कर ली गई। अधिकतर अगात बुवाई वाली गेहूं की फसल में किसान सिंचाई कर यूरिया दे रहे हैं। गेहूं की अच्छी उपज के लिए ठंड और कोहरा का इंतजार किसानों को है।

 

ठंड से पशु को दिक्कत
महुआ। नवनीत कुमार
पछुआ हवा के साथ ठंड बढ़ने से पशुओं को ज्यादा दिक्कत होने लगी है। पशुपालक पशुओं को ठंड से बचाव को लेकर हर जुगत कर रहे हैं। इस समय वे पशुओं को ठंड से बचाव को लेकर अपने घर के दरवाजे पर भी बांध रहे हैं।
मंगलवार को यहां पशुपालकों ने बताया कि ठंड से पशुओं को बचाना दिक्कत हो रहा है। खासकर दुधारू पशुओं को ठंड से नहीं बचाव करने पर दूध में व्यापक कमी आ जाती है। पशुपालकों का कहना है कि वे पशुओं को शाम ढलते ही झोपड़ी या उसके गौशाला में बांध देते हैं। ठंड से पशुओं के दूध में कमी आने लगी है।

 

निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में बढी चहलकदमी
महुआ। नवनीत कुमार
निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में सरगर्मी बढ़ गई है। वे वोटरों के संपर्क में हैं और सुबह शाम हर वक्त क्षेत्र में घूम कर अपनी हवा बनाने में लगे हैं।
चुनाव स्थगित होने के बाद उम्मीदवारों में मायूसी आ गई थी। जो एक बार फिर उनमें हौसले बुलंद कर दिए हैं और वे तत्परता के बीच जनसंपर्क चला रहे हैं। मंगलवार को यहां उम्मीदवारों में एक बार फिर सरगर्मी दिखी और वे वोटरों के बीच घूमते नजर आए। यहां नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन कर चुके उम्मीदवार वोटरों के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.