April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निशुल्क स्वस्थ जांच शिविर एवं मुफ्त दवा वितरण शिविर का विधिवत उद्घाटन

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के बलिगांव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शहीद पशुपति नाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क स्वस्थ जांच शिविर एवं मुफ्त दवा वितरण शिविर का विधिवत उद्घाटन ट्रस्ट के अध्यक्ष पुर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जाप सुप्रीमो पुर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। ट्रस्ट के माध्यम से गरीब गुरबाओं का उत्थान करना एक अच्छी पहल है । उन्होंने ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पर भी जम कर भरास निकालते हुए कहा कि केंद्र की सरकार जहां उधोगपतियों की सरकार है केंद्र सरकार का सबका साथ सबका विकास नारा सिर्फ छलवा है । वहीं उन्होंने ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब बंदी पुरी तरह बिहार में फेल हैं। आए दिन राज्य में लुटपाट चोरी डकैती एवं बलात्कार हो रहे हैं इसके बाद भी राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है। वहीं पुर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि समाज सेवा से कोई बड़ा धर्म नहीं है सभी लोगों को समाज सेवा में तन मन से लगने की आवश्यकता है । भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन ने कहां कि वे ट्रस्ट के सदस्यों के आभारी हैं जिन्होंने ने सबसे पहला कार्य स्वस्थ के क्षेत्र से प्रारम्भ किया है।
वहीं पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने कहा कि शहीद पशुपति नाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पातेपुर प्रखंड क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिला एवं राज्य के साथ ही देश भर में समाजसेवा के लिए काम करेगा। शिविर में मुख्य रूप से ट्रस्ट के सचिव साहेब रमेश दास, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, जाप नेता अनील पासवान,पिंटु यादव , मुखिया राम एकबाल चौरसिया, मुखिया मोहम्मद सज्जाद अहमद , भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु, भाजपा नेता चंदरदीप पासवान, इंद्रजीत सिंह, नरेश राय, रविकेश आर्य, धनेश मिश्रा, गरीबनाथ आलोक, लक्ष्मी ठाकुर,नवल किशोर राय, डाक्टर कमलकांत, आदि के साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने किया, वहीं कार्यक्रम एम ए एस इंटरनेशनल हाईस्कूल पातेपुर के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के सदस्यों ने अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर किया।
शिविर में दो सौ से अधिक रोगियों का जांच कर चिकित्सकों के द्वारा मुफ्त दवाइयां दी गई। वहीं लेवढण के दीघा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने अपनी ओर से ट्रस्ट को एक एम्बुलेंस प्रदान किया जिसको हरि झंडी दिखाकर कर पुर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, विधायक लखेंदर कुमार रौशन, एवं पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.