April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में नप चुनाव को लेकर ईवीएम कमिश्निंग का कार्य पूरा

महुआ में नप चुनाव को लेकर ईवीएम कमिश्निंग का कार्य पूरा

महुआ, नवनीत कुमार

महुआ नगर परिषद के लिए आगामी 18 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर इबीएम कमिश्निंग का कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया। यह कमिश्निंग का कार्य महुआ के सिंघाड़ा स्थित निरसू नारायण कॉलेज में दिन भर चला। जहां प्रत्याशियों के समक्ष कमिश्निंग का कखर्य किया गया।
पदाधिकारियों की उपस्थिति में कर्मचारियों ने यह कार्य पूरा किया। इधर कमिश्निंग को लेकर उम्मीदवारों की भीड़ कॉलेज परिसर से लेकर आसपास में जुटी रही। पदाधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों के समक्ष पहले तो मॉक पोल कराकर उन्हें पूरी तरह तसल्ली किया गया। फिर कमिश्निंग का काम पूरा हुआ। इस मौके पर अनुमंडल, प्रखंड और नगर परिषद के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी यहां इस कार्य में डटे रहे। मालूम हो कि यहां नगर परिषद के 25 वार्ड दो में वार्ड सदस्य के अलावा एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में बेचैनी बढ़ गई है जबकि मतदाता खामोश चल रहे हैं। उम्मीदवार हर घर और हर एक मतदाता के पास पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाने में लगे हैं। शनिवार से एक बार फिर इनका चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया। जिससे महुआ नगर परिषद का इलाका शोरगुल में तब्दील हो गया है। यहां 18 दिसंबर को चुनाव तथा 20 को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.