ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला कमेटी वैशाली की बैठ आयोजित।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला कमेटी वैशाली की बैठ आयोजित।
NR इंडिया NEWS
वैशाली: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला कमेटी वैशाली की बैठक ,पानापुर स्थित प्रमोद चौक पर संगठन के राज्य उपाध्यक्ष ललित कुमार घोष ,एवं इंद्र देव राय के निर्देशन एवं जगन राय के अध्यक्षता में की गई. जिसमें मुख्य रूप से वैशाली जिले को घोर परास मुक्त बनाने में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी की निष्क्रियता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, संगठन के नेताओं ने जिले के प्रखंड से लेकर जिला तक चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम तय करते हुए, जिला अधिकारी वैशाली एवं बिहार सरकार से मांग किया गया की ,या तो वैशाली डीएफओ को अविलंब नीलगाय मुक्ति दिशा में काम शुरू कर उस में तेजी लाएं ,अन्यथा वैशाली डीएफओ को बर्खास्त किया जाए, साथ ही वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में यूरिया खाद का अभाव दिखाकर किसानों से मनमाने दाम वसूली पार संबंधित अधिकारी अविलंब रोक लगाएं ,तथा जरूरत के मुताबिक सभी किसानों को निर्धारित दर पर सुगमता से यूरिया उपलब्ध कराएं. अन्यथा उक्त समस्या के खिलाफ भी संगठन आंदोलन में तीव्रता हेतु बाध्य होगी. बैठक में संगठन के नेता वीर बहादुर सिंह, राम पुकार राय, राजेश कुमार रोशन, जीवन पासवान, रामनाथ राय ,विश्वनाथ साहू, चंद्र भूषण कुमार, अनिल कुमार यादव, रविंद्र कुमार, सूरज कुमार इत्यादि ने ,किसान के ज्वलंत समस्या खेती किसानी एवं राहगीरों का दुश्मन नीलगाय पर, सरकार अभिलंब आखेट कराएं तथा यूरिया के बनाती किल्लत के खिलाफ ,किसानों से संगठित जन आंदोलन तीव्र करने की अपील की गई ।
